बारसोई जंक्शन हरित ऊर्जा की ओर अग्रसर, सोलर प्लांट से चमकेगा स्टेशन

Updated:
विज्ञापन
बारसोई जंक्शन हरित ऊर्जा की ओर अग्रसर, सोलर प्लांट से चमकेगा स्टेशन

बारसोई जंक्शन हरित ऊर्जा की ओर अग्रसर, सोलर प्लांट से चमकेगा स्टेशन

विज्ञापन

– 125 केडब्लूपी रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट से रेलवे को लाखों की बचत पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बल बारसोई रेलवे के ग्रीन एनर्जी मिशन को साकार करते हुए बारसोई जंक्शन अब सौर ऊर्जा से जगमगाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुका है. स्टेशन परिसर में 125 केडब्लूपी क्षमता का अत्याधुनिक रूफटॉप ऑन-ग्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापित कर इसे औपचारिक रूप से शुरू कर दिया है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना को ऑक्जर इलेक्ट्रिकल्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सफलता पूर्वक पूरा किया गया. बुधवार को रेलवे के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे. इस परियोजना को धरातल पर उतारने में इलेक्ट्रिकल एसएसई राणा रोहित रितेश, इलेक्ट्रिकल जेई अविनाश सिंह की सराहनीय भूमिका रही. जिनके प्रयासों से यह कार्य समय पर पूरा हो सका. परियोजना के तहत अब स्टेशन पर प्रतिवर्ष लगभग 1.75 लाख यूनिट स्वच्छ बिजली का उत्पादन होगा. रेलवे को सालाना करीब 15.75 लाख रुपए की बचत होगी. लगभग 66 लाख रुपए की लागत से निर्मित इस प्लांट की लागत मात्र 4 वर्षों में वसूल हो जायेगी. जबकि इसकी आयु 25 वर्षों तक बताई गई है. रेलवे अधिकारियों ने इसे भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के लिए एक दूरदर्शी कदम बताते हुए कहा कि इससे न केवल बिजली खर्च में कमी आयेगी. बल्कि कार्बन उत्सर्जन घटाकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा. नागरिकों ने इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा कि बारसोई जंक्शन का यह कदम क्षेत्र के लिए एक मिसाल बनेगा और आने वाले समय में अन्य संस्थानों को भी स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करेगा.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन