भक्ति के महासागर में डूबा बारसोई, हरिनाम संकीर्तन में उमड़ा सैलाब

Updated:
विज्ञापन
भक्ति के महासागर में डूबा बारसोई, हरिनाम संकीर्तन में उमड़ा सैलाब

भक्ति के महासागर में डूबा बारसोई, हरिनाम संकीर्तन में उमड़ा सैलाब

विज्ञापन

बारसोई भागबारसोई में आयोजित सार्वजनिक श्री श्री 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन अपने अंतिम दिन रविवार को भक्ति और आस्था के चरम पर पहुंच गया. तीन दिनों से चल रहे इस दिव्य अनुष्ठान के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ उमड़ पड़, जिससे पूरा क्षेत्र हरिनाम की गूंज से आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा. अंतिम दिन सुबह से ही श्रद्धालु संकीर्तन स्थल पर पहुंचने लगे. भगवान राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी के समक्ष श्रद्धालु भाव-विभोर होकर पूजा-अर्चना एवं आरती में शामिल हुए. “हरे राम-हरे कृष्ण” के अखंड संकीर्तन के बीच भक्तों की आंखों में श्रद्धा और चेहरे पर संतोष की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी. महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों ने पूरे उत्साह के साथ इस पावन अनुष्ठान में भाग लिया, भजन-कीर्तन की मधुर धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए. वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा. कई श्रद्धालुओं ने इसे आत्मिक शांति और ऊर्जा प्राप्त करने का अद्भुत अवसर बताया. आयोजन समिति के अनुसार सोमवार को भव्य विसर्जन एवं धूलोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जो इस धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगा. पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है. समिति ने सभी श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी की सहभागिता से यह 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन सफलतापूर्वक संपन्न हो रहा है. लोगों से अपील की गई कि वे अंतिम दिन के इस पावन अवसर पर अवश्य पहुंचकर हरिनाम संकीर्तन का पुण्य लाभ प्राप्त करें.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन