बारसोई क्रिकेट क्लब 63 रन यूनाइटेड क्रिकेट क्लब को हराया

Updated:
विज्ञापन
बारसोई क्रिकेट क्लब 63 रन यूनाइटेड क्रिकेट क्लब को हराया

बारसोई क्रिकेट क्लब 63 रन यूनाइटेड क्रिकेट क्लब को हराया

विज्ञापन

कटिहार शहर के महेश्वरी एकेडमी ग्राउंड में चल रहे बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में पुल बी में शुक्रवार का मैच बारसोई क्रिकेट क्लब और यूनाइटेड क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया. जिसमें यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बारसोई क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 235 रनों का लक्ष्य दिया. बारसोई क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए रोशन ने सर्वाधिक 88 बॉल मे 127 रन बिट्टू 39 रन और पांडव ने 26 रन बनाया. जबकि गेंदबाजी में यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की तरफ से समिक ने 3 विकेट, आदर्श ने 2 विकेट और सुधांशु ने 1 विकेट लिए.235 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की टीम 24 ओवर 10 विकेट खोकर 171 रन ही बना पायी और बारसोई क्रिकेट क्लब 63 रन से मैच जीत गयी. यूनाइटेड क्रिकेट क्लब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए टीटू 29 रन, ऋषि 28 रन प्रांजल 23 रन और आयुष ने 15 रन बनाया. गेंदबाजी में बारसोई क्रिकेट क्लब की तरफ से रुदल ने 4 विकेट, मुबारक और गौरव ने 2-2 और मृतुन्जय ने 1 विकेट लिए.मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रोशन को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जिला अम्पायर सर्वेश कुमार के द्वारा दिया गया. निर्णायक के रूप में अनुराज साह और सौरभ कुमार रहे.शनिवार का मैच नाईट क्रिकेट एकेडमी शालमारी और कटिहार सुपर किंग के बीच खेला जायेगा. जिसकी जानकारी टूर्नामेंट कमेटी के सदस्य शशि रंजन कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन