बलुआ गांव की सड़क बनी मुसीबत, जलजमाव और गड्ढों से ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

बरसात के बाद जलजमाव और गड्ढों से बदहाल बलुआ गांव की संपर्क सड़क.
कटिहार के बलुआ गांव की मुख्य सड़क जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गई है. बारिश के दिनों में जलजमाव से स्कूली बच्चों और राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण सड़क के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं.
कटिहार के डंडखोरा से संजय सिंह की रिपोर्ट
डंडखोरा पंचायत के बलुआ गांव की करीब एक किलोमीटर लंबी ईंट सोलिंग एवं पीसीसी सड़क जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गई है. बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव होने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो गया है. यह सड़क एक ओर डुमरिया जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क और दूसरी ओर कटिहार–बैठेली मुख्यमंत्री सड़क को जोड़ती है.
स्कूली बच्चों और राहगीरों को रोज हो रही परेशानी
ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, रेलवे स्टेशन तथा गांव के अधिकांश लोगों का आवागमन होता है. सड़क पर पानी जमा रहने के कारण स्कूली बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और राहगीरों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.
अधूरी मरम्मत के कारण बिगड़ी स्थिति
ग्रामीणों का आरोप है कि पूर्व जिला परिषद सदस्य के कार्यकाल में सड़क के कुछ हिस्सों में पीसीसी ढलाई कराई गई थी, जबकि बीच के दो स्थानों पर ईंट सोलिंग वाले हिस्से को छोड़ दिया गया. वर्तमान जिला परिषद सदस्य के कार्यकाल में भी कुछ हिस्सों में ढलाई कराई गई, लेकिन पूरी सड़क का निर्माण और मरम्मत नहीं होने से आज यह मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है.
जनप्रतिनिधियों पर लगाया उपेक्षा का आरोप
डंडखोरा विकास मंच के अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा कि गांव के उत्तर और पश्चिम दोनों ओर मुख्यमंत्री सड़क होने के बावजूद यह महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग वर्षों से उपेक्षा का शिकार है. उन्होंने कहा कि चुनाव के समय सांसद और विधायक सड़क निर्माण का आश्वासन देते हैं, लेकिन चुनाव के बाद इस सड़क की सुध नहीं ली जाती.
ग्रामीणों की प्रमुख मांग
- पूरी सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए.
- जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए.
- गड्ढों की मरम्मत कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए.
- सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता देकर जल्द पूरा कराया जाए.
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग से अविलंब सड़क के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कराने की मांग की है.
और पढ़ें : पूर्णिया में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव : एक साल पहले हुई थी शादी, पत्नी आठ माह की गर्भवती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। अपने समाचार पोर्टल पर कार्य करते हुए उन्होंने समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में अनुभव हासिल किया। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










