बलरामपुर विधायक ने उठाई सड़क सुधार की मांग, मंत्री ने दिया आश्वासन

Updated:
विज्ञापन
बलरामपुर विधायक ने उठाई सड़क सुधार की मांग, मंत्री ने दिया आश्वासन

पथ निर्माण मंत्री से मुलाकात कर सड़क निर्माण की मांग रखतीं विधायक संगीता देवी

Balrampur road construction: विधायक ने ग्वालटोली चौक से कुशीदा पुल तक सड़क निर्माण तथा बलरामपुर से तेलता तक सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को जल्द शुरू कराने की मांग उठाई. उन्होंने एक आग्रह पत्र भी मंत्री को सौंपा.

विज्ञापन

बारसोई (कटिहार) से अरविन्द गुप्ता की रिपोर्ट:

Balrampur road construction: बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विधायक संगीता देवी ने सोमवार को बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख सड़क परियोजनाओं के शीघ्र निर्माण और चौड़ीकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की.

विधायक ने ग्वालटोली चौक से कुशीदा पुल तक सड़क निर्माण तथा बलरामपुर से तेलता तक सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को जल्द शुरू कराने की मांग उठाई. उन्होंने एक आग्रह पत्र भी मंत्री को सौंपा.

विधायक संगीता देवी ने कहा कि ये दोनों सड़कें क्षेत्र की जीवनरेखा हैं, जिनसे प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन होता है. सड़कों की जर्जर स्थिति और संकीर्णता के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल यातायात व्यवस्था सुगम होगी, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी. साथ ही ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी मजबूत होने से व्यापारिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी होगी.

मुलाकात के दौरान विधायक ने इन जनहितकारी कार्यों पर विभागीय स्तर पर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया.

पथ निर्माण मंत्री ने विधायक की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित प्रस्तावों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता दे रही है और जनहित से जुड़े कार्यों पर आवश्यक कदम जल्द उठाए जाएंगे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन