बलिया बेलौन पुलिस ने 10 शराबियों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
बलिया बेलौन पुलिस ने 10 शराबियों को किया गिरफ्तार

बलिया बेलौन पुलिस ने 10 शराबियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

बलिया बेलौन बलिया बेलौन पुलिस ने नशे के विरूद्ध सख्त अभियान चलाते हुए क्षेत्र के विभिन्न गांवों से नशे की हालत में 10 शराबियों को गिरफ्तार किया है. कुरूम से 30 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब तस्करों व शराबियों में हड़कंप मच गया है. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया की नशे की हालत में गिरफ्तार किये गये शराबी में साकिब रेजा, अरमान, अंजार आलम, बोका, मजहर आलम, रियाज ग्राम तेलता थाना क्षेत्र, वारिस, निसार, नाजीर और रामदेव शर्मा ग्राम बलिया बेलौन थाना क्षेत्र को हिरासत में लिया है. कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए कटिहार न्यायालय भेजा गया है, कुरूम गांव में छापेमारी के दौरान बुधवा राय को 30 लीटर देसी शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया, उसके खिलाफ बिहार शराबबंदी कानून के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा लागू पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है. नशे और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन