बकरीद शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मना

Updated:
विज्ञापन
बकरीद शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मना

बकरीद शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मना

विज्ञापन

बरारी प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस प्रशासन की चौकसी के बीच बकरीद की नमाज अदा की गयी. ईदगाहों, जामा मस्जिद चमड़ा गोदाम गुरुबाजार, मरघीया, लक्ष्मीपुर, सुखासन, दुर्गापुर, बरैटा, सिक्क्ट, काबर, सुजापुर, बारीनगर, शिशिया, उत्तरी एवं दक्षिणी भण्डारतल, बिसनपुर, गुरुमेला सहित पंचायतों के ईदगाह में जामा मस्जिद के इमाम के द्वारा कुर्बानी का त्योहार बकरीद पर नसीहत देते हुए नमाज अदा करायी. इमाम ने बताया कि मानव श्रृष्टि के कल्याण के लिए नमाज अदा की गयी. इसके उपरांत कुर्बानी की गई. कुर्बानी का प्रसाद जरूरत मंदों के घर पहले पहुंचाया गया. बकरीद त्योहार तीन दिनों तक चलेगा. मौके पर बीडीओ धीरेन्द्र धीरज, सीओ मनीष कुमार, थानाध्यक्ष सुमेश कुमार, रामशंकर कुमार, महिला दारोगा प्रियंका कुमारी, पूर्व मुखिया नियमातुर रहमान सहित अधिकारी व पुलिस बल देर रात्री तक क्षेत्र में सक्रिय रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन