बाबा गणिनाथ गोविंद जी का 1077वां जयंती महोत्सव मना

बाबा गणिनाथ गोविंद जी का 1077वां जयंती महोत्सव मना
कदवा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वैश्य व मदेशिया समाज के कुलदेवता बाबा गणिनाथ गोविंद जी महाराज का 1077वां जयंती महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जन्मोत्सव को लेकर अधीनलाल साह बाबा गणिनाथ महाराज के मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गयी. जिसमें सैकड़ो की संख्या में पुरूष, महिलाएं एवं बच्चों ने भाग लिया. इस पूजा में दूर दराज से भी श्रद्धालुओं ने आकर पूजा अर्चना किया. पूजा अर्चना के उपरांत लोगों में प्रसाद का वितरण किया गया. सभी को भोजन भी कराया गया. पूजनोत्सव को पूर्व प्रमुख रवि साह, उप प्रमुख सीता देवी, गोपाल कृष्ण साह, विन्देश्वरी साह, संतोष साह, बिपिन बिहारी साह, श्याम साह, विजय साह, विकास साह, संजय साह, संजय चौधरी आदि ने आयोजित जन्मोत्सव को सफल बनाया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










