छठ पूजा की तैयारी में आजमनगर बाजार में रौनक

Updated at : 25 Oct 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
छठ पूजा की तैयारी में आजमनगर बाजार में रौनक

छठ पूजा की तैयारी में आजमनगर बाजार में रौनक

विज्ञापन

आजमनगर लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर पूरे आजमनगर क्षेत्र में श्रद्धा व उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है. चार दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व की तैयारी को लेकर आजमनगर बाजार पूरी तरह सजधज कर तैयार है. शनिवार की सुबह से ही बाजारों में खरीददारी को लेकर भारी भीड़ उमड़ पड़ी. खासकर फलों की दुकानों में महिला एवं श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गयी. छठी मइया की अराधना के लिए लोग केला, नारियल, सेव, संतरा, गन्ना, नींबू, ईख व सुपारी जैसे पूजा सामग्री की खरीद में जुटे रहे. दुकानदारों ने भी सजावटी तरीके से अपनी दुकानों को आकर्षक बनाया है. बाजार में जगह-जगह अस्थायी दुकानों की भरमार है. जिससे माहौल पूरी तरह छठमय हो गया है. गांव व मोहल्लों में छठ घाटों की सजावट का कार्य भी तेज़ी से जारी है. महिलाएं पारंपरिक गीतों के साथ छठ व्रत की तैयारी में जुटी हैं. चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व का पहला दिन नहाय खाय से शुरू हो गया. मंगलवार को उदयीमान सूर्य को अर्घ देकर पर्व संपन्न होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन