कछुआ संरक्षण पर कटरिया गांव में लोगों को किया जागरुकता

कछुआ संरक्षण पर कटरिया गांव में लोगों को किया जागरुकता
कुरसेला प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर धर्मी पंचायत के कटरिया गांव में विश्व कछुआ दिवस पर शनिवार को मछुआरा समुदाय के बीच जागरूकता अभियान चला. जागरुकता अभियान का उद्देश पानी व जमीन में रहने वाले कछुआ के संरक्षण के प्रति जागरुक करना था. जागरुकता अभियान में बताया विलुप्त होती कछुआ प्रजाति को बचाने में सामुदायिक भागीदारी आवश्यक है. कछुआ पर्यावरण और जल परिस्थितिकी तंत्र में संतुलन बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है. नदियों तलाब, जलाशयों को स्वच्छता बनाये रखने में कछुओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है. अवैध शिकार जलप्रदुषण प्लास्टिक कचरा प्राकृतिक आवास का नष्ट होना तथा मछली का शिकार कछुआ की कई प्रजातियां विलुप्ती के कगार पर है. भारतीय वन्य जीव संस्थान देहरादून के तत्वाधान में नमामिगंगे मिशन के जलज परियोजना के अंर्तगत कार्यरत परियोजना सहयोगी राहुल कुमार राज ने बताया कि गंगा उसकी सहायक नदियों में पाये जाने वाले कछुए जलीय परिस्थि की तंत्र के महत्वपूर्ण अंग है. उन्होंने लोगों से अपील की कि नदियों तलाबों को प्रदुषित होने से बचा कर जलीय जीव को संरक्षण देने में भागीदारी निभायें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










