''चलो अस्पताल की ओर अपना इलाज कराएं, अपनी जान को स्वस्थ बनाएं'' का दिया संदेश

Updated at : 01 Jul 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
''चलो अस्पताल की ओर अपना इलाज कराएं, अपनी जान को स्वस्थ बनाएं'' का दिया संदेश

डॉक्टर्स डे के अवसर पर कटिहार मेडिकल कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व कटिहार मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेडेंट डॉ शिवा हुसैन ने किया.

विज्ञापन

डॉक्टर्स डे पर मेडिकल कॉलेज में चलाया गया जागरूकता अभियान

हस्ताक्षर अभियान में चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

कटिहार. डॉक्टर्स डे के अवसर पर कटिहार मेडिकल कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व कटिहार मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेडेंट डॉ शिवा हुसैन ने किया. डॉ शिवा हुसैन ने बताया कि चिकित्सक जान बचाने की कोशिश करते हैं. डॉक्टर्स डे चिकित्सकों के लिए विशेष दिन होता है. एक चिकित्सक कभी नहीं चाहते हैं कि उनकी वजह से किसी को नुकसान हो. इस अवसर पर उन्हाेंने चलो अस्पताल की ओर अपना इलाज कराये, अपनी जान को स्वस्थ बनाये का संदेश दिया. कुलपति ने बताया कि उनके हिसाब से प्रतिदिन डॉक्टर्स डे हैं. वे मानव को सर्व करने की है. सबसे ज्यादा परेशानी कम्युनिकेशन गैप है. डॉक्टर्स के पास दो चीज होना जरूरी है. आज के दिन में बहुत ही अहम चीज है, केयरिंग हैंड और लविंग हार्ट जरूरी है. सभी डाक्टर को दोनों चीज अपनाया जाना चाहिए. कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरबी गुप्ता ने बताया कि मेडिकल के क्षेत्र में चिकित्सकों के लिए आज का दिन विशेष महत्व रखता है. यह दिन मेडिकल में एक विशेष नाम डॉ विधान चंद्र राय का आता है. जिनका मृत्यु और जन्म एक दिन ही हुआ था. जिनके आलोक में डॉक्टर्स डे मनाया जाता है. डॉक्टरों के द्वारा मरीजों का सेवा बिना किसी लोभ लालच से परे होकर कार्य करना चाहिए. यह सेवा दोनों मरीज व चिकित्सकों की मिली भगत से होती है. एचओडी मेडिसिन डॉ पीके अग्रवाल ने बताया कि डॉक्टर्स डे पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है. इसके माध्यम से जागरूक किया गया है. पूरे दुनिया में डॉक्टर्स का प्रोफेशन है. अपने पेशे से ठीक कर अपना जीवन यापन करते हैं. इस अवसर पर केएमसी के सैकड़ों चिकित्सकों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन