आशा को मोबाइल ऐप के उपयोग की दी जानकारी

आशा को मोबाइल ऐप के उपयोग की दी जानकारी
ऑनलाइन योजनाओं के क्रियान्वयन को ले आशा की हुई बैठक हसनगंज प्रखंड स्थित पीएचसी हसनगंज में शनिवार को एम आशा पोर्टल पर योजनाओं के ऑनलाइन क्रियान्वयन को लेकर आशा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया. अध्यक्षता बीसीएम संगीता कुमारी ने की. क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की. सर्वे ड्यू लिस्ट को अद्यतन करने को लेकर चर्चा हुई. आशा के किये जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. कार्यों में तेजी लाने का निर्देश संबंधित आशाकर्मियों को दिया. उपस्थित सभी आशा को मोबाइल ऐप के उपयोग की जानकारी दी गयी. ऐप के माध्यम से कार्यों को अधिक बेहतर व प्रभावी तरीके से करने हेतु आशा कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया. स्वास्थ्य सेवाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गति आयेगी. स्वास्थ्य विभाग के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करते हुए उन्हें जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने को लेकर विचार-विमर्श किया. विशेष रूप से परिवार नियोजन पखवाड़ा, नियमित टीकाकरण एवं अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया गया. बैठक में निर्देश दिया गया कि क्षेत्र में नियमित टीकाकरण सहित सभी स्वास्थ्य कार्यों में तेजी लायी जाय. अधिकारियों ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत कड़ी मानी जाने वाली आशा कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से सशक्त किया जा रहा है. ताकि वे अपनी भूमिका को और प्रभावी ढंग से निभा सकें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




