ट्रैक्टर-ऑटो की जोरदार टक्कर में कारीगर गंभीर रूप से घायल

ट्रैक्टर-ऑटो की जोरदार टक्कर में कारीगर गंभीर रूप से घायल
कटिहार मनिहारी थाना क्षेत्र के मनिहारी-दुआगाछी मार्ग पर रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर व ऑटो के बीच हुई जोरदार टक्कर में ऑटो सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. पहचान दुआगाछी निवासी 45 वर्षीय बिहारी यादव के रूप में हुई है. जो पेशे से कारीगर हैं. बिहारी यादव रविवार सुबह अपने घर से मनिहारी मजदूरों की तलाश में जा रहे थे. वह ऑटो की आगे वाली सीट पर बैठे हुए थे. सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिहारी यादव ऑटो से उछलकर सड़क पर जा गिरे. और गंभीर रूप से घायल हो गये. उनके सिर, चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आई हैं. लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. वहीं ऑटो में सवार अन्य यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्होंने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया. घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










