बारसोई के तीन स्थनों पर स्वास्थ्य उपकेंद्र नवनिर्माण को मिली स्वीकृति

Published by :RAJKISHOR K
Published at :03 Apr 2025 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई के तीन स्थनों पर स्वास्थ्य उपकेंद्र नवनिर्माण को मिली स्वीकृति

बारसोई के तीन स्थनों पर स्वास्थ्य उपकेंद्र नवनिर्माण को मिली स्वीकृति

विज्ञापन

– तीनों अस्पतालों के निर्माण के लिए राज्य स्वास्थ्य विभाग ने स्वीकृत किया 1.65 करोड़ प्रतिनिधि, कटिहार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आसानी से घर के नजदीक चिकित्सीय उपलब्ध कराने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार की ओर से जिले के बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तीन स्थलों पर स्वास्थ्य उपकेंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के नवनिर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है. सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि कटिहार जिले के बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तीन स्थलों पर स्वास्थ्य उपकेंद्र के नवनिर्माण के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा स्वीकृत प्रदान किया गया है. इसके लिए बारसोई प्रखंड के बसलगांव पंचायत स्थित पारागांव, कदमगाछी पंचायत स्थित रहमानपुर और लहगरिया पंचायत स्थित सोलाबाघर क्षेत्र में अस्पताल निर्माण के लिए क्षेत्र चिन्हित किया गया है. राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा अस्पताल नवनिर्माण के लिए संपूर्ण निर्माण व्यय तथा सेंटेज सहित प्रति इकाई 55 लाख रुपए की दर से तीन स्वास्थ्य उपकेंद्र- के लिए कुल एक करोड़ 65 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है. सभी अस्पतालों का निर्माण कार्य बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लि, पटना द्वारा कराया जायेगा. समय पर अस्पताल कार्य पूरा करने का राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया है. बहुत जल्द अस्पताल निर्माण होने से स्थानीय लोगों को सामान्य चिकित्सिकीय जांच और उपचार के लिए दूर के अस्पताल जाने से छुटकारा मिल जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन