बारसोई, लाभा, सालमारी व आजमनगर में विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मिली स्वीकृति: सांसद

Updated at : 12 Sep 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
बारसोई, लाभा, सालमारी व आजमनगर में विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मिली स्वीकृति: सांसद

बारसोई, लाभा, सालमारी व आजमनगर में विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मिली स्वीकृति: सांसद

विज्ञापन

कटिहार भारत सरकार के रेलवे स्थायी समिति के सदस्य व सांसद तारिक अनवर के लगातार प्रयास से बारसोई, लाभा, सालमारी, आजमनगर स्टेशनों पर प्रमुख ट्रेनों का ठहराव संभव हो सका है. जिसकी घोषणा रेल मंत्रालय की ओर से की गयी है. रेल मंत्रालय द्वारा शीघ्र इन स्टेशनों पर ट्रेन ठहराव की तिथि भी घोषित कर दी जायेगी. यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने बताया कि रेलवे स्थायी समिति सदस्य व सांसद तारिक अनवर के निरंतर प्रयास से कटिहार जिले के रेल क्षेत्र मे 10 ट्रेनों का ठहराव की स्वीकृति रेल मंत्रालय द्वारा कर दी गयी है. सांसद श्री अनवर ने भारत सरकार के रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए उन्हें धन्यवाद प्रेषित किया है. सांसद ने कहा कि रेल मंत्री श्री वैष्णव ने मेरे द्वारा की गयी मांगो पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए अधिकतर मांगो को अमलीजामा पहनाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा जो मांगे फिलहाल अधूरी रह गयी है.उसे भी माननीय रेल मंत्री द्वारा जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा. यह मुझे पूर्ण विश्वास है. श्री अनवर ने कहा कि यात्री सुविधा हमारी प्राथमिकता है. ताकि यात्रियों को बेहतर आवागमन के साथ साथ व्यापारिक क्षेत्र को बढ़ावा मिल सके. कटिहार जिला के आम आवाम के बीच हर्ष व्याप्त है एवं लोगों ने आशा जतायी है कि आगे भी सांसद श्री अनवर के प्रयास से कटिहार जिले के रेल क्षेत्र मे और भी विकास की संभावना है. उन्होंने कहा कि 15619 व 15620 गया कामख्या एक्सप्रेस, 13147 व 13148 सियालदह-बामनघाट एक्सप्रेस, 15959 व 15960 हावड़ा-डिब्रुगढ़ एक्सप्रेस, 22234 व 22233 एनजेपी-पटना वन्दे भारत एक्सप्रेस का ठहराव बारसोई स्टेशन पर दिया गया है. जबकि 15715 व 15716 किशनगंज – अजमेर गरीब नवाज़ एक्सप्रेस, 15909 व 15910 डिब्रुगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस, 13159 व 13160 कोलकाता जोगबनी एक्सप्रेस का ठहराव लाभा स्टेशन पर दिया गया है. इसी तरह 12505 व 12506 कामख्या-आनंद बिहार टर्मिनल नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस एवं 15621 व 15622 कामख्या-आनंद बिहार टर्मिनल एक्सप्रेस का ठहराव सालमारी स्टेशन पर दिया गया है तथा 15715 व 15716 किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज़ एक्सप्रेस का ठहराव आजमनगर स्टेशन पर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन