विद्यालय शिफ्ट करने की मांग का आवेदन बीडीओ को सौंपा

Updated:
विज्ञापन
विद्यालय शिफ्ट करने की मांग का आवेदन बीडीओ को सौंपा

विद्यालय शिफ्ट करने की मांग का आवेदन बीडीओ को सौंपा

विज्ञापन

कदवा प्रखंड क्षेत्र के परभेली पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय संदेली को मध्य विद्यालय परभेली से प्राथमिक विद्यालय नया टोली परभेली में शिफ्ट करने को लेकर विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों बीडीओ सह बीइओ प्रेम कुमार को आवेदन सौंपा है. आवेदन में शिक्षा समिति के सदस्यों ने कहा प्रावि संदेली के पोषक क्षेत्र संदेली गांव से प्रावि नया टोली परभेली की दूरी लगभग दो किलोमीटर से अधिक है. प्राथमिक विद्यालय संदेली का पोषक क्षेत्र मध्य विद्यालय परभेली के लगभग एक किलोमीटर के दायरे में है. प्रावि सन्देली में पठन पाठन करने वाले बच्चे अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग से है. प्रावि शिफ्ट किए गए विद्यालय प्राथमिक विद्यालय नया टोली परभेली आने जाने में छोटे छोटे बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन