हरिनाम संकीर्तन की भक्ति रस में डूबा अनूपनगर

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 18 May 2026 6:42 PM

विज्ञापन

हरिनाम संकीर्तन की भक्ति रस में डूबा अनूपनगर

विज्ञापन

– विधायक संगीता देवी ने मांगी क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना बारसोई बारसोई प्रखंड अंतर्गत आबादपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर पंचायत स्थित अनूपनगर ग्राम में आयोजित श्री श्री 108 हरिनाम संकीर्तन एवं 24 प्रहर अनुष्ठान यज्ञ का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. वैदिक मंत्रोच्चार, हरिनाम संकीर्तन व रासलीला से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता देवी ने कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा की तथा भगवान से क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की. कार्यक्रम में विधायक संगीता देवी के साथ सोशल वर्कर राजेश शाह उपस्थित रहे. अनूपनगर सनातन धर्म एकता कमेटी की ओर से वार्ड सदस्य लखन कुमार दास के नेतृत्व में अतिथियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. श्रद्धालुओं ने पुष्पमाला एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत कर धार्मिक उत्साह का परिचय दिया. विधायक संगीता देवी ने उपस्थित कृष्ण भक्तों एवं ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारा, प्रेम एवं आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं. ग्रामवासियों द्वारा इतने भव्य एवं अनुशासित धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन सराहनीय है. आयोजन समिति एवं ग्रामीणों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम के दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी विभिन्न समस्याओं को भी सुना तथा शीघ्र समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिला अंतर्गत चांचल से आए कलाकारों द्वारा प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से भव्य रासलीला का मंचन किया गया. जिसे देखने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही. कार्यक्रम अवधि तक प्रतिदिन रात्रि 9 बजे से सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद स्वरूप खिचड़ी वितरण किया गया. पूरा अनूपनगर गांव हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन एवं भक्ति रस में डूबा नजर आया. धार्मिक वातावरण से क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास एवं श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन