अज्ञात वाहन ने बालक को मारी ठोकर, इलाज के दौरान मौत

Updated at : 09 May 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने बालक को मारी ठोकर, इलाज के दौरान मौत

अज्ञात वाहन ने बालक को मारी ठोकर, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन

फलका फलका थाना क्षेत्र के पकड़िया गैस एजेंसी के समीप स्टेट हाइवे 77 पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक छह वर्षीय बालक को ठोकर मार दी. घटना में बालक की इलाज के क्रम में अस्पताल में मौत हो गयी. पुलिस ने मृतक बालक को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेजा है. जानकारी के अनुसार मृतक बालक रंजन कुमार 6 वर्ष अपने घर के समीप सड़क किनारे खेल रहा था. इसी दौरान कुरसेला की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बालक को ठोकर मारते हुए फरार हो गया. घटना में बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में जख्मी बालक को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी फलका लाया. चिकित्सकों ने इलाज के बाद बालक की गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जहां अस्पताल में इलाज के क्रम में बालक की मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक बालक के पिता रूपेश कुमार, मां सपना कुमारी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन