मुकुरिया रेलवे स्टेशन के पटरी के निकट मिला अज्ञात शव

Published by :RAJKISHOR K
Published at :17 Apr 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
मुकुरिया रेलवे स्टेशन के पटरी के निकट मिला अज्ञात शव

मुकुरिया रेलवे स्टेशन के पटरी के निकट मिला अज्ञात शव

विज्ञापन

बलिया बेलौन कुमेदपुर- बारसौई रेलखंड के मुकुरिया रेलवे स्टेशन पटरी के समीप एक अज्ञात शव गुरूवार को मिला है. इस घटना की सूचना आसपास के लोगों ने बारसोई आरपीएफ को दी. आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शव की पहचान के लिए प्रयास किया. उन्होंने कहा कि पता नहीं चल पाया है कि शव ट्रेन से गिरा है या फिर चलते-फिरते ट्रेन की चपेट में आ गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा. आरपीएफ की टीम मामले की जांच कर रही है. शव की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. जल्द ही शव की पहचान होने की उम्मीद है. मुकुरिया रेलवे स्टेशन के पास अज्ञात शव मिलने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन