अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर हो गयी मौत

Updated at : 09 Mar 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर हो गयी मौत

अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को कुचला, मौके पर हो गयी मौत

विज्ञापन

कदवा थाना क्षेत्र के सोनैली- कटिहार मुख्य सड़क पर रविवार को सामग्री से भरे एक अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार युवक को निझरा-तिलास चौक के समीप कुचल दिया. जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक डंडखोरा थाना क्षेत्र के भमरेली पंचायत के वार्ड संख्या सात तिलास ग्राम निवासी डोमाई शर्मा के 35 वर्षीय पुत्र अर्जुन शर्मा के रूप में पहचान हुई है. अर्जुन शर्मा अपने किसी निजी कार्य से साइकिल से सोनैली बाजार आया था. काम खत्म कर घर वापस लौटने के क्रम में सोनैली- कटिहार मोड़ की ओर से कटिहार जा रही एसएच 98 के सामग्री से भरा ट्रक ने निझरा तिलास के समीप उक्त व्यक्ति को रौंद दिया. जिससे अर्जुन शर्मा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना को देख आसपास के लोगों ने ट्रक एवं चालक को पकड़कर घटना की सूचना कदवा पुलिस को दी. ट्रक संख्या डब्ल्यू बी- 59 डी-1822 है. सूचना मिलते ही आनन-फानन में कदवा पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी. शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया. ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया. मृतक पत्नी रानू देवी सहित दो पुत्र एवं एक पुत्री से भरा पूरा परिवार छोड़ गया है. उसके अचानक मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया. घटना पर दुख व्यक्त करते हुए जदयू पंचायत सचिव श्रवण कुमार, कंटिया वार्ड सदस्य सत्यनारायण दास, बीजेपी नेता सुमंत सिंह, धर्मेन्द्रनाथ ठाकुर, मनोज मंडल, निर्मल विश्वास, पैक्स अध्यक्ष कन्हैया विश्वास, मनीष मंडल, राहुल मंडल, प्रीतम शर्मा, बबलू शर्मा, चंदन यादव ने जिला पदाधिकारी से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की हैं. मौके पर एसआई अरविंद कुमार, राजू कुमार, अंजनी कुमारी सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे. कहते हैं पुलिस पदाधिकारी ———————– कदवा थाना के एसआई अरविंद कुमार ने बताया कि घटना के पश्चात शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घटना बाबतमृतक के परिजनों ने आवेदन अबतक नहीं दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन