कब्रिस्तान में एक धार्मिक शब्द लिखने से आक्रोश

कब्रिस्तान में एक धार्मिक शब्द लिखने से आक्रोश
– सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास फलका प्रखंड के सोहथा दक्षिण व गोविंदपुर पंचायत के प्रसिद्ध पकड़िया कब्रिस्तान में सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया गया. कब्रिस्तान के जनाजा गाह की दीवार पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एक धार्मिक शब्द लिख दिया गया. जब कुछ लोग कब्रिस्तान पहुंचे तो दीवार पर लिखी शब्द देखकर कब्रिस्तान कमेटी के सदस्यों ने तत्काल स्थानीय प्रशासन को सूचना दी. थाना अध्यक्ष त्वरित कार्रवाई करते हुए चौकीदार के साथ मौके पर पहुंचे और दीवार से लिखे शब्दों को मिटा दिया. यह घटना पिछले कुछ महीनों में दूसरी बार हुई है. मुखिया व प्रशासन के द्वारा मिटाया गया था. कब्रिस्तान कमेटी ने जिला पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर बताया है कि पकरिया कब्रिस्तान वर्षों पुराना है. कुछ स्थानीय असामाजिक तत्व जानबूझकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं. कमेटी ने जिला पदाधिकारी से मांग की है. इस मामले में असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाय. प्रशासन ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




