जिला परिवहन कार्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा को लेकर दिलाई गयी शपथ

Updated:
विज्ञापन
जिला परिवहन कार्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा को लेकर दिलाई गयी शपथ

जिला परिवहन कार्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा को लेकर दिलाई गयी शपथ

विज्ञापन

– कार्यक्रम एक से 31 जनवरी तक चलेगा कटिहार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जिला परिवहन कार्यालय कटिहार परिसर में जिला परिवहन पदाधिकारी सुवीर रंजन के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें जिला परिवहन कार्यालय के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी एवं वाहन मालिक, वाहन चालक उपस्थित रहे. सभी उपस्थित सदस्यों को जिला परिवहन पदाधिकारी सुवीर रंजन ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बिना हेलमेट के दो पहिए वाहन, बिना सीट बेल्ट लगाये चार पहिए वाहन व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने का शपथ दिलाया. साथ ही यातायात के नियम व प्रावधान का पालन करने के लिए वह अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करने का शपथ दिलाया गया. डीटीओ सुबीर रंजन ने बताया कि यह शपथ कार्यक्रम राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 की कड़ी में मनाया गया. यह कार्यक्रम 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलेगा. जिसमें विभिन्न प्रकार के सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. इस बार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा 2026 का मुख्य थीम सड़क सुरक्षा अभियान सिख से सुरक्षा टेक्नोलॉजी से परिवर्तन रखा गया है. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटना एवं मृत्यु दर में कमी लाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन