गोलीबारी घटना में प्राथमिकी दर्ज

गोलीबारी घटना में प्राथमिकी दर्ज
अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र के बैदा पंचायत के नया टोला स्थित चौक पर गुरुवार को दो पक्षों में हुई विवाद में गोलीकांड की घटना को लेकर अमदाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. गुरुवार को नया टोला के निसार आलम की पत्नी को गाली गलौज करने के मामले को लेकर निसार एवं रहमत के बीच विवाद बढ़ गया था. इसे लेकर रहमत पर गोली फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए निसार आलम ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि निसार आलम के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपित के गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










