सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी व कर्मचारी पर प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 03 Jan 2026 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  के चिकित्सा पदाधिकारी व कर्मचारी पर प्राथमिकी दर्ज

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी व कर्मचारी पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

आजमनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर के चिकित्सा पदाधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ आजमनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नबालिग लड़की के बंध्याकरण मामले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आजमनगर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य के विरुद्ध आजमनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज होने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. आजमनगर पुलिस ने गंभीर आरोपों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों के अनुसार स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मचारियों पर नबालिग लड़की के मर्जी के विरुद्ध बेहोश कराकर नाबालिग का बंधयाकरण कर देने जैसे आरोप सहित कई अन्य आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़ित परिवारों ने बताया कि घटना की शुरुआत तब हुई जब आशा नोमिता देवी व अंजार नामक व्यक्ति द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया. जहां सभी दस्तावेजों की जांच बीसीएम के द्वारा की जाती है. बीसीएम के द्वारा सभी दस्तावेजों की जांच की गई थी. अगर जांच की गई थी तो क्या वह सभी दस्तावेज सही पाए गए थे. ऐसे कई पहलुओं पर जांच की जा रही है. जांच के उपरांत दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई होगी. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने कहा है कि नाबालिग बंधयाकरण ममले में पीड़ित परिवार द्वारा दिये गए आवेदन के आधार पर पति एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आजमनगर सहित कई अन्य के विरुद्ध आजमनगर थाना कांड संख्या 1/2026 दर्ज कर ली गई है. सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. जो भी दोषी होंगे उनकी गिरफ्तारी कि जायेगी. आगे की कार्रवाई जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन