आजादी के अमृत उत्सव हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर निकाली पैदल रैली

Updated:
विज्ञापन
आजादी के अमृत उत्सव हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर निकाली पैदल रैली

आजादी के अमृत उत्सव हर घर तिरंगा यात्रा को लेकर निकाली पैदल रैली

विज्ञापन

कटिहार रेलवे बोर्ड के निर्देश पर चल रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में डीआरएससी स्पोर्ट्स विभाग की ओर से मंगलवार को एडीआरएम मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशाल पैदल रैली निकाली गयी. डीआरएम कार्यालय से शुरू होकर रेल परिसर का भ्रमण करते हुए कटिहार स्टेशन पर समाप्त हुई. एडीआरएम मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव और चल रहे हर घर तिरंगा अभियान 2025 के अंतर्गत तिरंगा यात्रा को लेकर जागरूकता को लेकर यह पैदल रैली निकाली गयी है. उद्देश्य सामुदायिक भावना को बढ़ावा देना व राष्ट्रीय ध्वज में निहित मूल्यों को सुदृढ़ करना है. हर घर तिरंगा अभियान भारत सरकार के आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक प्रमुख पहल है. जो नागरिकों को अपने घरों, कार्य स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करता है. तिरंगा के साथ भावनात्मक बंधन को मजबूत करती है. ये स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का सम्मान भी करती है. देशभर में व्याप्त देश भक्ति की भावना के अनुरूप अपने लोगों में देशभक्ति की नई भावना भी प्रेरित करती है. तिरंगा यात्रा के दौरान दर्जनों रेलकर्मी हाथों में तिरंगा झंडा लेकर निकले. रेल मंडल में लगातार रेलवे बोर्ड के निर्देश पर जागरूकता की दिशा में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. एडीआरएम मनोज कुमार सिंह के साथ सीनियर डीपीओ अंजनी प्रसाद श्रीवास्तव, आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस, एसीएम कुमार जितेंद्र सिंह सहित कटिहार रेल मंडल के सभी विभागों के रेल अधिकारी, रेलकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस आयोजन को सफल बनाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन