कड़ाके की ठंड के बीच धूप खिलने से लोगों को मिली थोड़ी राहत, शाम होते ही फिर बढ़ी ठंड

कड़ाके की ठंड के बीच धूप खिलने से लोगों को मिली थोड़ी राहत, शाम होते ही फिर बढ़ी ठंड
कटिहार बढ़ते ठंड के बीच पिछले दो तीन दिनों से निकल रही धूप ने लोगों को बड़ी राहत दी है. सुबह लेट से ही सही दोपहर तक खिली धूप में गर्माहट का एहसास रहा. जिससे लंबे समय से कंपकंपा रही ठंड से लोगों को काफी हद तक निजात मिली है. ठिठुरन भरी सुबह के बाद जैसे ही सूरज निकलता है. लोग खुले स्थानों पर धूप सेंकते नजर आते हैं. दैनिक कार्यों में भी बेहतर महसूस कर रहे हैं. धूप निकलने का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दे रहा है. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान ऐसे ही बने रहेंगे. हालांकि सुबह और देर शाम ठंड का असर बरकरार है. सुबह कोहरे भरे दिन से शुरुआत होती है. ठंड का सितम जारी है. लेकिन इस बीच सूर्य निकलने के बाद लोग राहत जरुर महसूस कर रहे हैं. मौसम में थोड़ा सुकून मिलने के साथ ही इसका असर सीधे बाजार पर भी दिख रहा है. बाजार की दुकान समय से पहले बंद हो जाती थी. वह थोड़े लेट से बंद हो रही है. बाजार में भी शाम में थोड़ी रौनक नजर आ रही है. हालांकि अभी ठंड जाने के मूड में नहीं है. लेकिन इस बढ़ते ठंड के बीच सूर्य के दर्शन होना लोगों के लिए राहत भरा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




