निजी मदरसा में बच्चे की पिटाई करने का लगा आरोप

Updated at : 18 May 2025 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
निजी मदरसा में बच्चे की पिटाई करने का लगा आरोप

निजी मदरसा में बच्चे की पिटाई करने का लगा आरोप

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड स्थित जगरनाथपुर पंचायत में चल रहे मदरसा रहमत ई आलम धोकरदह में पढ़ रहे 12 वर्षीय कौसर अलम की पिटाई का मामला प्रकाश में आया है. जिसको लेकर बच्चे के पिता ने हसनगंज थाना में लिखित आवेदन दिया है. इस मामले को लेकर बच्चे के मामा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हम मदरसा गये और वहां पूछे कि हमारा भांजा कौसर अलम मदरसा में पढ़ता है. मेरे भांजे को मदरसे के हेड मौलवी परवेज आलम ने अमानवीय तरीके से पिटाई की है. साथ ही बुरी तरह से मारा है. उस समय हेड मौलवी परवेज आलम मदरसा में मौजूद नहीं थे. मदरसा में हमलोगों के साथ बुरा बर्ताव किया गया. बताया जाता है कि बच्चे की स्थिति काफी गंभीर है. बच्चा बोल भी नहीं पा रहा है. जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि बच्चे के पिताजी द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. जांचोपरांत आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन