राम कथा के अमृत रस में डूबा आलेपुर
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 23 May 2026 5:58 PM
राम कथा के अमृत रस में डूबा आलेपुर
– विधायक दुलालचंद गोस्वामी ने लिया आध्यात्मिक आनंद बारसोई प्रखंड के आलेपुर दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ इन दिनों पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर रहा है. मंदिर परिसर में गूंज रहे प्रभु श्रीराम के जयकारों, भजनों एवं मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत नजर आ रहा है. इसी पावन अवसर पर कदवा विधायक दुलालचंद गोस्वामी कथा स्थल पहुंचकर श्रद्धालु भक्तजनों के साथ राम कथा श्रवण कर भावविभोर हो उठे. पूज्य कथावाचक पंडित राजेश जी महाराज के श्रीमुख से प्रवाहित राम कथा ने श्रद्धालुओं के अंतर्मन को भक्ति रस से भर दिया. कथा के दौरान भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, त्याग, मर्यादा, प्रेम एवं धर्म के संदेशों का ऐसा जीवंत वर्णन हुआ कि श्रद्धालु घंटों तक मंत्रमुग्ध होकर कथा श्रवण करते रहे. पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान होता रहा. विधायक ने कहा कि राम कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, संस्कार और सदाचार की राह दिखाने वाली आध्यात्मिक धारा है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा व सकारात्मक सोच का संचार करते हैं तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और आध्यात्म से जोड़ने का कार्य करते हैं. उन्होंने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार का भव्य धार्मिक आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायी है. कथा स्थल को आकर्षक फूलों एवं रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया था. जिससे पूरा वातावरण किसी आध्यात्मिक उत्सव जैसा प्रतीत हो रहा था. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. देर रात तक भक्ति संगीत एवं कथा श्रवण का सिलसिला चलता रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










