वोट कटवा व एनडीए की बी टीम है, एआइएमआइएम – डॉ इरफान अंसारी

वोट कटवा व एनडीए की बी टीम है, एआइएमआइएम – डॉ इरफान अंसारी
कटिहार कटिहार में कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक और झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. यह प्रेस वार्ता आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस और महागठबंधन की ताकत, प्रतिबद्धता और स्पष्ट रणनीति को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण अवसर बताया. इस दौरान डॉ अंसारी ने भाजपा, ओवैसी और एनडीए की नीतियों की कड़ी आलोचना की. बिहार के लिए एक बेहतर, समावेशी और विकासपरक विकल्प के रूप में महागठबंधन को पेश किया. कहा कि बिहार को डबल इंजन की सरकार ने जितना नुकसान पहुंचाया है, उतना किसी और शासन ने नहीं पहुंचाया. उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां सिर्फ अमीरों के लिए हैं. गरीब, किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, महिला किसी की भी इनकी प्राथमिकता में जगह नहीं है. एमआईएमआइएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर डॉ अंसारी ने स्पष्ट और कड़े शब्दों में चेताया. उन्होंने कहा कि ओवैसी की मीठी-मीठी बातों से जनता को सावधान रहना होगा। ये बातें केवल भ्रम फैलाने और अल्पसंख्यकों को गुमराह करने के लिए होती हैं. पर्दे के पीछे उनका असली गठबंधन एनडीए से है. कांग्रेस पार्टी गरीब को भी वही सम्मान देती है जो अमीर को. भाजपा की राजनीति बांटो और राज करो पर आधारित है. चुनाव बिहार की दशा और दिशा तय करेगा. कांग्रेस और महागठबंधन को जिताना ही विकास, समृद्धि और सामाजिक न्याय की राह को मजबूत करना होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




