मिशन एडमिशन: 11 वीं कक्षा में नामांकन को लेकर प्रथम सूची जारी

Updated at : 07 Jun 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
मिशन एडमिशन: 11 वीं कक्षा में नामांकन को लेकर प्रथम सूची जारी

मिशन एडमिशन: 11 वीं कक्षा में नामांकन को लेकर प्रथम सूची जारी

विज्ञापन

– छात्र-छात्राओं को आवंटित विद्यालय में 28 जून तक लेना है नामांकन प्रतिनिधि, कटिहार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देश पर जिले के उच्चतर माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. छात्र-छात्राएं 28 जून तक आवंटित प्लस टू विद्यालय में अपना नामांकन करा सकते है. निर्धारित तिथि तक समिति की ओर से जारी प्रथम सूची के आधार पर छात्र-छात्राएं नामांकन करा सकेंगे. जिले में करीब 260 उच्चतर माध्यमिक शिक्षण संस्थानों में नामांकन लिया जायेगा. जिसमें सीटों की संख्या 25 हजार से अधिक है. जानकारी के मुताबिक निर्धारित तिथि तक समिति की ओर से जारी प्रथम सूची से नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने उपरांत संबंधित शिक्षण संस्थानों को 29 जून को शेष बचे सीटों के संबंध में समिति के वेबसाइट पर जानकारी देनी होगी. जबकि छात्र-छात्राएं नामांकन के बाद स्लाइड अप की प्रकिया के लिए।ऑनलाईन आवेदन 28 जून तक कर सकेंगे. यदि किसी छात्र-छात्राओं का प्रथम चयन सूची में नामांकन किसी भी शिक्षण संस्थान में नहीं होता है तो ऐसे छात्र-छात्राएं शिक्षण संस्थान का नया विकल्प अथवा पूर्व के विकल्प में परिवर्तन 28 जून तक कर सकेंगे. हालांकि गर्मी की छुट्टी के कारण नामांकन की प्रक्रिया धीमी है. अपने निर्देश में समिति के संयुक्त सचिव ओएफएसएस ने कहा है कि ओएफएसएस पोर्टल के माध्यम से इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थानों में नामांकन कार्य के लिए सभी संबंधित प्रधानाध्यापक, शिक्षकेत्तर कर्मी तथा आवश्यकता पड़ने पर शिक्षक को विद्यालय खोल कर उपस्थित रहना होगा. ताकि छात्रहित में नामांकन से जुड़े कार्य को पूरा किया जा सके. प्रधानाध्यापक व कर्मी रहेंगे उपस्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी व विद्यालय के प्रधानाध्यापक को लिखे पत्र में संयुक्त सचिव ने कहा है कि ओएफएसएस के माध्यम से इंटर कक्षा में नामांकन के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे. प्राप्त आवेदन पत्रों पर विद्यार्थियों द्वारा उनके माध्यमिक कक्षा की परीक्षा में प्राप्त अंक प्रतिशत, उनके आरक्षण कोटि व उनके द्वारा चयनित संस्थान एवं संकाय के विकल्प के आधार पर इंटर कक्षा में नामांकन किया जाना है. प्रतिदिन नामांकित विद्यार्थियों की विवरणी को अगले दिन अनिवार्य रूप से ओएफएसएस पोर्टल पर अपलोड करने की बात कही गयी है. नामांकन अवधि में सभी इंटर स्तरीय शिक्षण संस्थानों में प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानध्यापक व सभी शिक्षकेत्तर कर्मियों को उपस्थित रहने पर जोर दिया गया है. ताकि इन विद्यार्थियों के नामांकन संबंधित सभी कार्य पूरा किया जा सके. नामांकन को लेकर काउंटर खोलने का निर्देश समिति के संयुक्त सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि चूंकि नामांकन कार्य में पर्याप्त संख्या में काउंटरों की व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाएं की जानी है. जिसकी जिम्मेदारी प्रधानाध्यापक की है. आवश्यकतानुसार अन्य शिक्षकों को भी प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे. नामांकन के लिये आवश्यकता का आकलन कर पर्याप्त संख्या में काउंटरों की व्यवस्था की जानी है. जिससे कि किसी भी दिन नामांकन के लिए आवश्यकता से अधिक भीड़ नहीं हो. इसके लिए पर्याप्त संख्या में शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने को कहा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन