ईद को ले प्रशासन अलर्ट, बारसोई में निकाला फ्लैग मार्च

ईद को ले प्रशासन अलर्ट, बारसोई में निकाला फ्लैग मार्च
– शांति व सुरक्षा का दिया संदेश, पूरे नगर में किया भ्रमण बारसोई ईद शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर शुक्रवार को बारसोई अनुमंडल प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च की अनुमंडल कार्यालय परिसर से हुई. प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी भारी पुलिस बल के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया. फ्लैग मार्च में अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. कहा, कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. एसडीएम राजू कुमार, एसडीपीओ अजय कुमार, बारसोई थाना अध्यक्ष उमेश कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे, फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की तत्परता को दर्शाया, प्रशासन ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










