एडीएम ने अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश

एडीएम ने अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण, दिये कई निर्देश
अमदाबाद एडीएम डॉ विनोद कुमार ने बुधवार को अमदाबाद अंचल कार्यालय पहुंचकर अंचल से जुड़ी विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया. अंचलाधिकारी व संबंधित कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिये. इस दौरान एडीएम डॉ विनोद कुमार ने अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी व राजस्व पदाधिकारी अनुपम कुमार, राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठक किये. बैठक के दौरान लंबित मोटेशन, भूमि मापी, परिमार्जन सहित रैनबसेरा आदि का निष्पादन करने से संबंधित कई निर्देश दिये. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए अअंचलाधिकारी ने बताया कि लंबित मोटेशन, भूमि मापी व परिमार्जन सहित अन्य मामलों को निर्धारित समय के अनुसार निष्पादन करने का निर्देश दिए हैं. बैठक में राजस्व पदाधिकारी अनुपम कुमार, राजस्व कर्मचारी मनोहर कुमार, रवि कुमार झा, पवन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










