सरस्वती पूजा में हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
सरस्वती पूजा में हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कार्रवाई

सरस्वती पूजा में हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन

– शांति समिति की बैठक, दिये गये निर्देश आजमनगर आजमनगर थाना में प्राखंड विकास पदाधिकारी सरोज कुमार व नवनियुक्त थानाध्यक्ष नीरज कुमार की अध्यक्षता में आगामी सरास्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक बुलायी. प्रखंड क्षेत्र के गणमान्य लोगों के सर्वसम्मति से सरास्वती पूजा पर डीजे तथा अश्लील गाना बजाने पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गयी. बीडीओ सरोज कुमार ने कहा कि सरास्वती पूजा में डीजे तथा डीजे पर बजाने वाले अशलील गानों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. कहा, मूर्ति विसर्जन दिन के उजाले में ही किया जाय तो बेहतर है. रात के अंधेरे में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. सभी लोगों से दिन के उजाले में ही मूर्ति विसर्जन करने की अपील की. बीडीओ सरोज कुमार, थानाध्यक्ष नीरज कुमार, जितलेश कुमार, एसआई कौशल भारती, एएसआई विजय कुमार पाल, एसआई नंदकिशोर सिंह, एएसआई बृज भूषण यादव, एसआई नित्यानंद कुमार, एसआई आर्यन कुमार, सुनील सिन्हा, अशोक केसरी, सनातन पोद्दार, अब्दुस सुब्हान सरकार, राकेश कुमार पोद्दार, सरोज पासवान, रामजी प्रसाद, दयानंद सिंह, गुड्डू कुमार भगत, इजहार आलम, चिंटू कुमार भगत, निखिल भगत, प्रेम कुमार पोद्दार, हारून, सरपंच पुरुषहोतम कुमार, अशरफ आलम उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन