आरोपित के घर छापेमारी कर कांड के आरोपित को किया गिरफ्तार

आरोपित के घर छापेमारी कर कांड के आरोपित को किया गिरफ्तार
– एक देसी कट्टा व कारतूस बरामद कटिहार बरारी थाना में दर्ज कांड के आरोपित के विरुद्ध छापेमारी कर एक देसी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बरारी थाना कांड सं-177/25 के फरार अभियुक्त कृष्णा झा उर्फ कृष्णानंदन झा के गिरफ्तारी को लेकर बरारी थाना पुलिस प्रयासरत थी. इसी दौरान बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि कांड के फरार अभियुक्त कृष्णा झा अपने बड़ी भैंस दियारा स्थित घर में अवैध हथियार के साथ छुपा हुआ है. उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ भैंस दियारा में छापेमारी किया. पुलिस बल को देखकर आरोपित भागने लगा. जिसे पुलिस बल के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा, एक पुराना चाकू व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. बताते चले की आरोपित का अपराधिक इतिहास है. बरारी थाना कांड संख्या 177/25 धारा 303(2)/334 बीएनएस, बरारी थाना कांड संख्या 204/23 धारा 379/411 भादवि 25(1- बी) ए 26 आर्म्स एक्ट, बरारी थाना कांड संख्या 112/14 धारा 379/411/416 भादवि, कोढ़ा थाना कांड संख्या 45/06 धारा 392/412 भादवि, कोढ़ा थाना कांड संख्या 175/25 धारा 303(2)/334 बीएनएस की धारा में आरोपपत्रित है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




