नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 08 Oct 2025 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन

बरारी थाना क्षेत्र के पूर्वी बारीनगर पंचायत के गांव की 15 वर्ष की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला की सूचना थाना को बुधवार को मिली. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटी. पुलिस पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस ने दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया. नाबालिग लड़की को अकेला पाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया. पीड़िता के परिजनों ने बरात थाना में दिये आवेदन में बताया कि युवक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता को पुलिस ने उपचार के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा. थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के परिजनों के आवेदन पर बरारी थाना कांड संख्या 315/25 दिनांक 08/10/2025 दर्ज किया गया. छापामारी करते हुए कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मिट्ठू कुमार उम्र 20 वर्ष पिता कलेश्वर मंडल, सोती, थाना बरारी निवासी को गिरफ्तार कर अग्रिम करवाई में पुलिस जुटी है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन