नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपित अब भी फरार

Updated at : 05 Apr 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपित अब भी फरार

नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपित अब भी फरार

विज्ञापन

मनसाही थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है. घटना शुक्रवार की देर रात्रि की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता के माता- पिता कटिहार से बाहर इलाज कराने गये थे. इसी बीच घर में अकेले बच्ची अपनी दादी से अलग होकर सो रही थी. आरोपित आलमगीर पीड़ित के घर से कुछ दूरी पर हार्डवेयर की दुकान चलता है. वह किसी तरह घर में घुस कर बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. बच्ची की चीख सुनकर घर के अन्य सदस्य की नींद टुटू गयी. आसपड़ोस के लोगों को भनक लगी तो आरोपित किसी तरह घर के पीछे के मक्के खेत में घुस कर भागने में सफल रहा. घटना की सूचना मिलते ही कटिहार एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह, मनसाही थानाध्यक्ष सदलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी लेते हुए जांच की. घटना को लेकर पीड़िता के पिता के आवेदन के अधार पर आरोपित आलमगीर पर मनसाही थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार प्रसाद ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटे है. इस घटना के संबंध में मनसाही थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार प्रसाद ने कहा कि घटना की पुष्टि की. आवेदन के आलोक में आरोपित आलमगीर पर कांड संख्या 79/26 दर्ज करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जायेगा. उधर घटना के बाद पीड़ित नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन