गुरुकुल स्कूल में वैदिक हवन के साथ शैक्षणिक सत्र आरंभ

गुरुकुल स्कूल में वैदिक हवन के साथ शैक्षणिक सत्र आरंभ
मनिहारी मनिहारी के मुजवरटाल स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर गुरुवार को सभी भैया बहनों के बीच विधिवत हवन पूजन का आयोजन किया गया. विद्यालय परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा. जहां विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रबंधन सदस्यों ने मिलकर नए सत्र की मंगलकामना की. शुरुआत विद्यालय के निदेशक कार्तिक कुमार ठाकुर ने हवन में आहुति देकर की. जितेंद्र कुमार झा ने पूरे अनुष्ठान का संचालन किया. मंत्रोच्चारण और वैदिक रीति-रिवाजों के बीच हवन सम्पन्न हुआ, जिससे पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ. विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. शिक्षकों ने छात्रों को नए सत्र में अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजनों से विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, संस्कार और एकाग्रता का विकास होता है. जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होता है. कार्यक्रम का समापन सभी के बीच प्रसाद वितरण के साथ शांतिपूर्वक हुआ. कार्यक्रम में विद्यालय की एडमिनिस्ट्रेटर अंशु कुमारी, उप-प्राचार्या आकांक्षा कुमारी, शिक्षिका शिवानी, सलोनी, कलरव कांत, राखी, निकिता, शिक्षक श्रवण कुमार, संजीत कुमार, हृदेश तिवारी सहित अन्य उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




