पूर्व उपमुख्यमंत्री को अभाविप ने सौंपा ज्ञापन, एनएसयूआई ने टावर लाइट लगाने की मांग

पूर्व उपमुख्यमंत्री को अभाविप ने सौंपा ज्ञापन, एनएसयूआई ने टावर लाइट लगाने की मांग
कटिहार केबी झा कॉलेज में पीयू के आदेश पर हो रहे अंतर महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता में आये पूर्व मुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा मांग पत्र सौंपा गया. इस मौके पर प्रांत सह मंत्री विनय सिंह ने अवगत कराया कि केबी झा कॉलेज शहर के बीचोंबीच अवस्थित है. कॉलेज का मुख्य द्वार पूरी तरह से जर्जर स्थिति में है. इसे पुनर्निर्माण की मांग की गयी. विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह ने कहा की महाविद्यालय का गैलरी हॉल बना हुआ है. पर इसमें सुविधा के अभाव के कारण बंद पड़ा है. इसका लाभ छात्र छात्रा को नहीं मिल पा रहा है. इसमें उपस्थित सुविधाओं को उपलब्ध कराकर चालू कराने की मांग की. इस मौके पर जिला संयोजक रोहन प्रसाद, प्रणव यादव, ध्रुव कुमार समेत अन्य अभाविप के कार्यकर्ता उपस्थित थे. इधर एनसयूआई के सदस्यों ने सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद से कॉलेज परिसर में टावर लाइट लगाने की मांग की. एनएसयूआई के छात्र नेता अमित पासवान ने अवगत कराया कि केबी झा कॉलेज कटिहार एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्थान है. जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं. महाविद्यालय का परिसर काफी विस्तृत है. लेकिन संध्या व रात्रि के समय परिसर में अत्यधिक अंधकार हो जाता है. इसके कारण न केवल आने-जाने में असुविधा होती है. बल्कि परिसर असुरक्षित हो जाता है. इस मौके पर एनएसयूआई के सदस्य व अन्य छात्र मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




