केबी झा कॉलेज में अभाविप ने किया इकाई का गठन

Updated:
विज्ञापन
केबी झा कॉलेज में अभाविप ने किया इकाई का गठन

केबी झा कॉलेज में अभाविप ने किया इकाई का गठन

विज्ञापन

कटिहार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटिहार पश्चिम इकाई द्वारा बुधवार को केबी झा कॉलेज का इकाई गठन किया गया. इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर परिषद गीत गाकर विधिवत शुरुआत की गयी. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के इतिहास, उद्देश्यों और छात्र जीवन में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला. प्रांत सह मंत्री विनय सिंह ने जोर देते हुए कहा कि अभाविप केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि एक रचनात्मक विचारधारा है जो राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करती है. इस अवसर पर कॉलेज इकाई का भी गठन किया गया. कॉलेज अध्यक्ष के रूप में अंकित कुमार, कॉलेज उपाध्यक्ष के रूप में सोनू यादव, अनिजीत सिंह, हैदर, साक्षी कुमारी, कॉलेज मंत्री अमन कुमार सिंह, कॉलेज सह मंत्री कृष्ण यादव, कॉलेज कला मंच प्रमुख विनीत कुमार, प्रांजल कुमार, कॉलेज कार्यकारणी मासूम, सत्यम कुमार, कॉलेज एसडीएफ प्रमुख मोनू कुमार यादव, कॉलेज सीएफडी सह प्रमुख मानव राज, कॉलेज एसएफएस प्रमुख आदित्य कुमार पांडेय बनाये गये. मौके पर एबीवीपी के विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल ठाकुर, जिला संयोजक रोहन प्रसाद, नगर सह मंत्री विशाल सिंह, प्रणव यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन