टीएलएम मेला में अबुल कलाम आज़ाद बने प्रथम विजेता

टीएलएम मेला में अबुल कलाम आज़ाद बने प्रथम विजेता
कटिहार उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मनियां के प्रांगण में टीचिंग लर्निंग मैटेरियल मेला का आयोजन किया. मेले का उद्देश्य शिक्षकों द्वारा नवाचारी एवं प्रभावशाली शिक्षण सामग्री के माध्यम से विद्यार्थियों के अधिगम को सरल, रोचक एवं प्रभावी बनाना था. टीएलएम मेले में विद्यालय के शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. विभिन्न विषयों से संबंधित शिक्षण सहायक सामग्रियों का प्रदर्शन किया. निर्णायक मंडल ने शिक्षण उपयोगिता, सृजनात्मकता, प्रस्तुति व विषयवस्तु की स्पष्टता के आधार पर मूल्यांकन किया. जिसमें अबुल कलाम आज़ाद को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रथम स्थान मिला. जबकि रेखा कुमारी द्वितीय, आलमाश शाहीन तृतीय स्थान लायी. समन्वयक मीरा कुमारी ने बताया कि इस टीएलएम से शिक्षण में नवाचार एवं विद्यार्थियों की सहभागिता बढ़ाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी. इस अवसर पर पंकज कुमार झा, आलमगीर, राधे कुमार, सूरज पासी, संजय कुमार सिंह, कंचना कुमारी, अभिलाषा, अब्दुल हक, सुरभि कुमारी, इशरत प्रवीण, सीताराम रविदास आदि शिक्षक उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










