शराब मामले में फरार चल रहा अभियुक्त धराया

Published by :RAJKISHOR K
Published at :08 Apr 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
शराब मामले में फरार चल रहा अभियुक्त धराया

रौतारा थाना कांड संख्या 103/24 तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी अभियान चलाकर पीपरा गांव से गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

हसनगंज. रौतारा थाना कांड संख्या 103/24 तहत दर्ज मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी अभियान चलाकर पीपरा गांव से गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि मनोज साह पिता जयनारायण साह, पीपरा, मुफस्सिल रानीपतरा, पूर्णिया निवासी को गिरफ्तार किया गया है. उक्त अभियुक्त 104 लीटर अंग्रेजी शराब बरामदगी मामले में फरार चल रहा था. जिसे गुप्त सूचना पर छापेमारी अभियान चलाकर गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत दर्ज मामले में कारवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. इस अवसर पर एसआई लालू कुमार व पुलिस बल मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन