कटिहार में आम आदमी पार्टी ने निकाली केजरीवाल जनसंपर्क यात्रा

Updated at : 01 Jun 2025 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार में आम आदमी पार्टी ने निकाली केजरीवाल जनसंपर्क यात्रा

कटिहार में आम आदमी पार्टी ने निकाली केजरीवाल जनसंपर्क यात्रा

विज्ञापन

कटिहार आम आदमी पार्टी की कटिहार जिला इकाई ने रविवार को शहीद चौक से न्यू मार्केट स्थित बाबू जगदेव की प्रतिमा तक पदयात्रा निकाली. जिसमें आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव, प्रदेश प्रभारी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सह कटिहार जिला पर्यवेक्षक नियाज अहमद, जिलाध्यक्ष सरदार प्रितम सिंह, युवा जिला अध्यक्ष साहेब त्रिदेव मुख्य रूप से भाग लिये. प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि केजरीवाल जनसंपर्क यात्रा के माध्यम से बिहार के लोगो को दिल्ली व पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा किये गये शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी, सड़क एवं जनकल्याण योजनाओं से अवगत कराना है. जिला अध्यक्ष सरदार प्रीतम सिंह ने कहा की कटिहार में सभी सातों विधानसभा चुनाव में बहुत मजबुती के साथ चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने कहा कि इस बार हम बिहार में केवल सत्ता परिवर्तन की लड़ाई नहीं लड़ने जा रहें हैं. बल्कि इस बार हमारी लड़ाई व्यवस्था परिवर्तन की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन