सदर अस्पताल में साइकिल चोरी करता पकड़ा गया युवक, बंद कमरे से हो गया फरार

सदर अस्पताल में साइकिल चोरी करता पकड़ा गया युवक, बंद कमरे से हो गया फरार
– इसके पहले अपने कबूलनामा में बताया स्मैक का नशा करने के लिए चोरी करता है. कटिहार आज के युवा नशे के इतने आदी हो गये हैं कि अपनी नशा को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. उन्हें यहां तक समझ नहीं आ रहा है कि क्या सही है और क्या गलत. बस नशे की चाह की खातिर वह गलत कदम उठाने से एक बार भी नहीं सोचते. ऐसा ही एक मामला बुधवार को सदर अस्पताल में भी देखने को मिला. जहां नगर थाना क्षेत्र के रामपारा निवासी युवक कोसार सदर अस्पताल परिसर से साइकिल की चोरी करते हुए धरा गया. फिर क्या था पहले तो उनकी जमकर पिटाई की गयी. फिर उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया. ताकि पुलिस को सौंप सके. लेकिन चोर बड़ा सातिर निकला. वह सदर अस्पताल के सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर बंद पड़े रूम से भाग निकला. हालांकि इससे पहले कैमरे के सामने अपने बयान में कई खुलासा किया. उसने बताया कि उनका चोरी करने का एक ही मकसद है. वह नशा कर सके. चोर ने बताया कि वह स्मैक नशा का काफी आदि हो गया है. पहले तो घर परिवार से उन्हें कुछ पैसे मिल जाया करते थे. जिससे वह स्मैक का नशा कर लेता था. लेकिन जब उन्हें पैसा नहीं मिलने लगा तो नशे की बेचैनी वह सह नहीं पाया और वह कुछ भी कर पैसे की जुगाड़ करने लगा. बुधवार के दिन भी स्मैक की खरीदारी कर नशा करने के लिए वह सदर अस्पताल परिसर से साइकिल की चोरी कर रहा था. तभी सुरक्षा गार्ड ने उन्हें धर दबोचा. उन्होंने बताया कि वह साइकिल चोरी कर कर 200 से 300 रुपए में ही साइकिल को बेच देता है. उन पैसे से वह स्मैक की खरीदारी करता और स्मैक का नशा करता. हालांकि चोरी के बाद चोर सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर फरार हो गया. लेकिन उसका इकरार नामा ने जरूर बता दिया की आज की युवा पीढ़ी किस तरह से नशे का आदि बन चुका है. नशा की खातिर कुछ भी कर सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




