गंगा की उपधारा में डूबने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत

Published by :RAJKISHOR K
Published at :03 Apr 2025 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
गंगा की उपधारा में डूबने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत

गंगा की उपधारा में डूबने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अमदाबाद प्रखंड के किशनपुर पंचायत के वार्ड नंबर पांच निवासी कन्हाई यादव के तीन वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार की गंगा नदी के उपाधारा में डूबने मौत हो गयी है. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. जानकारी देते हुए जदयू के जिला महासचिव अनिल यादव उर्फ दिलीप सम्राट ने बताया कि बच्चा का दादा विमल यादव सुबह करीब नौ बजे मवेशी का चारा लाने दियारा जा रहा था. कन्हाई यादव का तीन वर्षीय पुत्र ने वे अपने दादा का पीछा पकड़ कर चला गया. इस बात की जानकारी विमल यादव को नहीं था. उसका दादा गंगा नदी के उपाधारा को पार कर चारा लेने चला गया. नदी के उप धारा में बच्चा डूब गया था. काफी देर बाद बच्चा को घर पर नहीं देख खोज बीन की गयी. तब किसी ने बताया कि बच्चा को नदी के उप धारा की तरफ उसके दादा के पीछे जाते देखा था. तब परिजनों ने नदी के उप धारा में जाकर देखा तो बच्चे का शव मिला. इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस पदाधिकारी को दी गयी. सूचना पर अमदाबाद थाना में पदस्थापित एएसआई शिव शंकर तिवारी एवं अमित कुमार कश्यप ने सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया. एएसआई शिव शंकर तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया है. इस हृदय विदारक घटना से बच्चे के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन