हाइवा-ऑटो की टक्कर में शिक्षिका व उसके ढाई माह के पुत्र की दर्दनाक मौत

Updated at : 18 May 2025 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
हाइवा-ऑटो की टक्कर में शिक्षिका व उसके ढाई माह के पुत्र की दर्दनाक मौत

हाइवा-ऑटो की टक्कर में शिक्षिका व उसके ढाई माह के पुत्र की दर्दनाक मौत

विज्ञापन

– बांका जिला के बौंसी प्रखंड क्षेत्र की रहने वाली थी शिक्षिका – तीन दिन पहले कटिहार प्राणपुर प्रखंड के उमवि केवाला में दिया था योगदान फोटो 11,12 कैप्शन- ऑटो के उड़े परखच्चे, मृतका शिक्षिका सिंपल कुमारी की फाइल फोटो प्रतिनिधि, प्राणपुर (कटिहार) जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र के कुशियारी मोड़ के पास एनएच-81 मुख्य सड़क पर हाइवा – ऑटो की आमने-सामने टक्कर में ऑटो में सवार शिक्षिका व उसके ढाई माह के पुत्र की दर्दनाक मौत हो गयी. मृतका की नानी एवं अन्य दो शिक्षक व ऑटो चालक बुरी तरह से घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीएनजी ऑटो पर सवार होकर शिक्षिक सहित पांच लोग प्राणपुर से कटिहार जा रहे थे. कुशियारी मोड़ के समीप तेज रफ्तार हाइवा से आमने-सामने ऑटो की टक्कर हो गयी. शिक्षिका सिंपल कुमारी 24 वर्ष, उसके ढ़ाई महीने का पुत्र युवराज बांका जिला के बौंसी निवासी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत गयी. जबकि मृतका की नानी प्रतीका देवी 60 वर्ष, शिक्षक प्रशांत झा, संदीप कुमार गुप्ता व चालक जितेंद्र साह गंभीर रूप से घायल हो गये. सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. ऑटो चालक जितेंद्र साह व प्रतीका देवी की गंभीर हालत को देखते हुए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया जबकि शिक्षक प्रशांत झा, संदीप कुमार गुप्ता को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल से घर भेज दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही प्राणपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए दोनों शव को सदर अस्पताल भेज दिया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जामकर मृतका के परिजनों को मुआवजा देने तथा तेज रफ्तार वाहन चालकों पर नक़ेल कसने की मांग जिला पदाधिकारी से की. मृतका के परिजनों ने बताया कि तीन दिन पूर्व 15 मई 2025 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय केवाला में शिक्षिका पद पर सिंपल कुमारी ने योगदान दिया था. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद शिक्षिका के अन्य परिजन भी कटिहार पहुंचे. सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. कहते हैं थानाध्यक्ष प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि ऑटो-हाइवा की टक्कर में बांका जिला की शिक्षिका व उसके बच्चे की मौत हुई है. जबकि यूपी के दो शिक्षक, मृतका के परिजन,ऑटो चालक घायल है. हाइवा व ऑटो को जब्त कर लिया गया है. हाइवा चालक घटना के बाद फरार हो गया है. लोगों ने कुछ देर सड़क जाम किया था. समझा बुझाकर जाम को हटा दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन