सड़क हादसे में सफाई कर्मी गंभीर रूप से घायल

Updated at : 20 Dec 2025 6:32 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क हादसे में सफाई कर्मी गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसे में सफाई कर्मी गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के कोढ़ा दुर्गा मंदिर के निकट शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में नगर पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मी सोनू हाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गये. सोनू हाड़ी साइकिल चालक को बचाने के क्रम में संतुलन बिगड़ने से सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया. हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आयी. घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल सफाई कर्मी को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोढ़ा पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. फिलहाल घायल की स्थिति पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन