42 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

42 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
प्रतिनिधि, कटिहार सहायक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक शराब तस्कर को 42 लीटर शराब के साथ तस्कर को उसके बाइक के साथ गिरफ्तार किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार सहायक थाना अध्यक्ष विजय कुमार को शराब तस्कर की इनपुट प्राप्त हुई. उक्त सूचना के आधार पर सहायक थाना पुलिस ने गौशाला में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक व्यक्ति गोलू कुमार पासवान, पिता सुभाष पासवान, गौशाला निवासी को 42 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसकी बाइक जब्त कर ली. इस संदर्भ में आरोपित के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




