सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में लगी आग

Published by :RAJKISHOR K
Published at :05 Apr 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में लगी आग

सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में लगी आग

विज्ञापन

– अग्निशमन कर्मी ने बुझाया आग फोटो 19 कैप्शन- स्कॉर्पियो से आग की लपटें उठती हुई प्रतिनिधि, कटिहार शहर के सहायक थाना क्षेत्र के मिरचाईबाड़ी नया टोला स्थित जिला सर्व शिक्षा विभाग के कार्यालय के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो में शनिवार दोपहर को अचानक आग लग गयी. आग की भीषण लपटों को देख वहां अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया. घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी गयी. सूचना मिलते ही अग्निशमनकर्मी दमकल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा आग बुझाने में जुट गये. कुछ देर में ही आग पर काबू पाया गया. लेकिन इस दौरान गाड़ी पूरी तरह से जल गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में परिचालित स्कॉर्पियो कार्यालय के बाहर खड़ी थी. तड़के दोपहर अचानक उससे धुआं निकलने लगा. जब तक कार्यालय व स्थानीय लोग कुछ समझ पाते तब तक उस गाड़ी से भीषण लपटें उठने लगी. स्कॉर्पियो से उठती आग की लपटों को देख वहां अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमनकर्मी दमकल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. आग बुझाने में जुट गये, कुछ देर की मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो की आग बुझ गयी. आग बुझते देख स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली. लेकिन इस अग्निकांड में गाड़ी पूरी तरह से जल गया. आग क्यों और कैसे लगी गाड़ी चालक व कार्यालय के अधिकारी अनभिज्ञ है. यह गाड़ी भागलपुर के किसी नवनीत सिंह के नाम निबंधित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन