कांवरिया सेवा शिविर की तैयारी को लेकर हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन
कांवरिया सेवा शिविर की तैयारी को लेकर हुई बैठक

कांवरिया सेवा शिविर की तैयारी को लेकर हुई बैठक

विज्ञापन

मनिहारी सावन में कांवरियों को सेवा देने को लेकर संस्था नई किरण की कार्यालय में बैठक हुई. सावन के अंतिम सप्ताह में काफी संख्या में कांवरिया मनिहारी गंगा घाट आते हैं. स्वयं सेवी संस्था नई किरण सावन में कांवरियों के लिए मनिहारी में सेवा शिविर का आयोजन करेगी. सावन माह में कांवरियों को सुविधा प्रदान करने को लेकर एक बैठक कार्यालय में हुई. सचिव मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि सावन पूर्णिमा को लेकर मनिहारी गंगा तट आने वाले कांवरियों के लिए सेवा शिविर के क्रांति चौक पर आयोजन किया जायेगा. सेवा शिविर में निशुल्क भोजन के साथ -साथ निंबु पानी, शरबत आदि की व्यवस्था कांवरियों के लिए की जाएगी. छह अगस्त से सावन पूर्णिमा तक सेवा शिविर लगेगा. सुंदरम कुमार, किरण देवी संगीता देवी, सीता देवी, पवन गुप्ता, दशरथ गुप्ता, सुभाष कुमार गुप्ता, सोनू कुमार, अनीश कुमार, सुजीत गुप्ता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन