पोठिया के भंगहा में विवाहिता की गला दबाकर निर्मम हत्या

Updated at : 11 Sep 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
पोठिया के भंगहा में विवाहिता की गला दबाकर निर्मम हत्या

पोठिया के भंगहा में विवाहिता की गला दबाकर निर्मम हत्या

विज्ञापन

फलका पोठिया थाना क्षेत्र के भंगहा पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या एक के तुर्की गांव में दहेज लोभियों ने 21 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर व गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी. मृतक के परिजन ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी नहीं करने को लेकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पोठिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. थाना क्षेत्र के तुर्की ग्राम में 21 वर्षीय महिला को पीट पीट कर व गला मरोर कर हत्या कर दिया गया. मृतका के पिता चानो मंडल, मां नन्हकी देवी, भाई दीपक कुमार, पंकु कुमार ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व गुड्डी देवी उर्फ गुड़िया की शादी भंगहा पंचायत की तुर्की गांव निवासी मुकेश कुमार मंडल के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह हुआ था. विवाह में एक बाइक व एक लाख 50 हजार रुपया नगद दिया गया था. शादी के कुछ दिन बाद मुकेश कुमार मंडल व उनकी मां गीता देवी दहेज के रूप में और एक लाख 50 हजार रुपए की मांग करने लगा. मृतका की मां गीता देवी ने बताया कि हम लोग गरीब होने के नाते और रुपया दहेज में नहीं दे पाए जिस कारण मृतका के पति मुकेश कुमार मंडल व उनकी सास गीता देवी हमेशा गुड्डी देवी उर्फ गुड़िया के साथ मारपीट करते रहते थे. गुरुवार की संध्या भी मृतिका से अपने मायके वालों से दहेज की की मांग की जाने की बात कही. इसी बात को लेकर हुई विवाद में मृतका के पति मुकेश मंडल व उनके साथ गीता देवी उनके साथ मारपीट कर गला मरोड़ कर निर्मल हत्या कर दी. मृतका की मां नन्हकी देवी ने बताया कि घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई. पोठिया थाना अध्यक्ष नवीन कुमार।सदलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी लेते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लेकर सदर अस्पताल कटिहार भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट चुके हैं. मामले में पोठिया थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि मामले के तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है. प्रथम दृष्टि से हत्या का मामला नहीं लग रहा है. मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का है. मृतका के परिजन के आवेदन पर मामला दर्ज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन